एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे

चतरा: चतरा पुलिस ने एक करोड़ के फिरौती मांगने वाला प्रिंस खान के दो सहयोगी अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल किया है। प्रेसवार्ता कर एसपी अनिमेष कुमार नैथानी ने बताया कि हंटरगंज थाना के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह ने फिरौती के मामले में प्रिंस खान के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया था।जिसके आलोक में हंटरगंज थाना कांड संख्या 206/25 धारा 308(4)/111(3)/111(4)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय सहिंता के तहत दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान करने के क्रम में रेकी करने एवं फायरिंग करने के आरोप में अमन खान पिता नेहाल खान ग्राम और थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। साथ हीं उनके सहयोगी मुर्तजा अंसारी,मो नाजिम,कृष कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा चुका है। मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में लगातार छापेमारी में प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के विरुद्ध कार्रवाई में उनके सहयोगियों जो प्रिंस खान के लिए लेवी का रुपए का प्रिंसखान तक पहुंचाना एवं उसके लिए काम करने में शामिल दो अपराधियों को धर दबोचा गया। जिसमें मो अशफाक आलम पिता मो कुदुस ग्राम पोस्ट कायम नगर थाना गिद्दा जिला भोजपुर बिहार,सद्दाब अंसारी पिता मो अस्लाम ग्राम क़ादिर नगर मटियारी थाना गिद्दा जिला भोजपुर बिहार का नाम शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल और ट्रांजेक्शन का सबूत बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी विपिन कुमार चतरा, प्रभात कुमार हंटरगंज, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी प्रतापपुर,नितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *