मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख ने भरा गणना प्रपत्र, लोगों से की सहयोग की अपील

मुरहू: मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर अभियान की शुरुआत की। उनका गणना प्रपत्र बीएलओ श्रीमती शांति सोय द्वारा भरा गया।
इस दौरान उप प्रमुख ने गणना प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से जनगणना एवं मतदाता संबंधी अभिलेखों को सही और अद्यतन रखने में सहायता मिलती है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा और सरकारी अभिलेख अधिक सटीक एवं अद्यतन बन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *