शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में शिक्षा दिवस का आयोजन

रांची : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में कस्तूरी महाविद्यालय में शिक्षा दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संयोजक श्री महेंद्र जी उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय शिक्षा परंपरा की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार समय के साथ भारतीय शिक्षा व्यवस्था का स्वरूप प्रभावित हुआ तथा इसके मूल स्वरूप के संरक्षण एवं पुनर्स्थापना की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला संयोजक श्री संजय सिंह जी ने वैदिक एवं प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण का आधार रही है। कार्यक्रम में जिला सह-संयोजक डॉ. तारा शंकर अग्रवाल ने भारतीय शिक्षा परंपरा की विशेषताओं एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने एवं आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उमा शंकर गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली के मूल्यों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *