बोकारो सीआरपीएफ मुख्यालय में टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बोकारो – : आयकर विभाग, बोकारो द्वारा सीआरपीएफ मुख्यालय ( ओ पी एस रेंज ), बोकारो के कॉन्फ्रेंस हॉल में टीडीएस विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के उप समादेष्टा सहायक समादेष्टा सहित विभिन्न शाखाओं के डी डी ओ एस एवं अधिकारियों ,कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 25 प्रतिभागी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में आयकर अधिकारी दीपक कुमार ने टीडीएस एवं टीसीएस की मूल अवधारणा, उनके महत्व तथा न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 में किए गए प्रमुख परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय पर कर कटौती एवं विधिसम्मत अनुपालन के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।इसके पश्चात आयकर निरीक्षक विनोद कृष्ण ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से टीडीएस के विभिन्न प्रावधानों, कर कटौती की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमाओं, टीडीएस रिर्टन फिलिंग पेन कार्ड ,वेरिफिकेशन चालान मैनेजमेंट, काॅमन कंप्लायंस इश्यूज ,कॉमन तथा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल एवं सहज रूप में समझाया। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक कार्यालयी कार्यों में टीडीएस से संबंधित सावधानियों एवं सर्वोत्तम अनुपालन की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयकर निरीक्षक नितेश कुमार एवं कार्यालय अधीक्षक तरुण दुर्दर्शी भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया, जिससे उनकी व्यावहारिक जिज्ञासाओं का समाधान हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *