खूंटी में अतिक्रमण मुक्त अभियान एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया

खूंटी : जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ वाहन जांच अभियान भी संचालित किया गया।
वाहन जांच अभियान के क्रम में विभिन्न वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के प्रति जागरूक किया गया।
जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए विभिन्न वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,15,000 (एक लाख पंद्रह हजार रुपये) का चालान किया गया।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, ताकि सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। ㅤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *