पारस एचईसी हॉस्पिटल ने शुरू की ‘फास्ट ट्रैक ओपीडी’ सुविधा

रांची: मरीजों को तेज, सुविधाजनक और प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने ‘फास्ट ट्रैक ओपीडी’ सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत मरीज बिना लंबी प्रतीक्षा के विशेषज्ञ डॉक्टरों से प्राथमिकता के आधार पर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। फास्ट ट्रैक ओपीडी में मरीजों को प्राथमिकता अपॉइंटमेंट, वीआईपी लाउंज सुविधा, समर्पित जीआरई सहायता, लाउंज में ही सैंपल कलेक्शन एवं वाइटल्स जांच, विभिन्न जांचों में प्राथमिकता और रिपोर्ट्स व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे मरीजों का अनुभव अधिक सहज, तेज और आरामदायक होगा। इस सेवा के लिए फास्ट ट्रैक कंसल्टेशन शुल्क 2000 निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8080808069 / 7282010101 पर संपर्क कर सकते हैं।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि मरीजों को बेहतर, तेज और परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। फास्ट ट्रैक ओपीडी सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए शुरू की गई है, जो समय की कमी या अन्य कारणों से लंबी प्रशिक्षण से बचते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों से शीघ्र परामर्श लेना चाहते हैं। यह सेवा मरीजों को अस्पताल में एक सहज, आरामदायक और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगी। हमारा प्रयास है कि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा कम समय से कम उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *