लोयाबाद कांड पर सुदेश महतोको रिपोर्ट सौंपेगा जांच दल

रांची: धनबाद के लोयाबाद पार्टी नेताओं पर जानलेवा हमले एवं फर्जी मुकदमों को लेकर गठित आजसू पार्टी का केंद्रीय जांच दल आगामी 2 जून को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उक्त केंद्रीय दल का गठन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, धनबाद जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी आदि शामिल थे। सांसद तथा ने नेताओं ने विगत 27 मई को धनबाद का दौरा किया था। लंबोदर महतो तथा प्रवीण प्रभाकर ने आज पुनः धनबाद गए और धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह जिला समितियों की संयुक्त बैठक की और कई लोगों से जानकारी इकट्ठा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *