राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल ने व्हीलचेयर बांटे
रांची: सामाजिक सरोकार से जुड़ी अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल ने रांची में आयोजित कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के तहत सोलह फ़िजिकली चैलेंज्ड बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान किए । साथ ही बारह ज़रूरतमंद बच्चों को हियरिंग ऐड भी दिया गया । रांची में राउंडटेबल इंडिया के तीनो चैप्टर रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284, रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 के संयुक्त तत्वावधान के तहत यह आयोजन किया गया । कार्यक्रम में राउंडटेबल रांची चैप्टर अध्यक्षगण आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अर्पित जैन, शिखा खोसला, आयुष मोदी सहित अन्य सदस्य सदस्य उपस्थित रहें।
विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति संस्था तत्पर है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।
उक्त जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर के प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने दी।



