बैरिया में चार जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह संपन्न, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने दिया आशीर्वाद
बेतिया/राजेश कुमार,बेतिया के बैरिया मे गोल्डन जागृति एवं जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत में एक भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उद्घाटन की शुरुआत मुख्य अतिथि और नौतन विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर की। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। वहीं संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए अमित गिरी ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों की बेहद जरूरत है। गरीब असहाय परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।गोल्डन जागृति संस्था के युवा संरक्षक संजय कुमार निशांत ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र से स्वागत किया। उन्होंने कहा, “आज बड़े भाई अमित सर के आगमन से हमारा हौसला बढ़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी उनका सहयोग और मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा ताकि हम ऐसे सामाजिक कार्य जारी रख सकें।” मौजूद इस मांगलिक अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। मौके पर कमलेश यादव (मुखिया पति)डॉ. तसवार हुसैन (प्रखंड उप प्रमुख)अनिल चौधरी (पूर्व मुखिया)समारोह में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने संस्था के इस कदम की सराहना की।



