चटवल गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
रांची: चटवल गांव में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में एक विवाहित महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में भय एवं शोक का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप 25 वर्षीय जावेद अंसारी, पिता जमालुद्दीन अंसारी पर लगा है। बताया जाता है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी सुहाना परवीन की हत्या उसके मायके चटवल गांव स्थित बाथरूम में चाकू से गर्दन पर वार कर गला काटकर कर दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इन दोनों से दो वर्ष का एक पुत्र है।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पोस्टमार्टम के पश्चात मृतका के शव को उनका पैतृक गाँव चटवल कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।



