बिहार की बेटी, हर्षिता ने नाइजीरिया में मचाया धूम

जहानाबाद। जिले के मखदमपुर प्रखण्ड अंतर्गत बराबर हाॅल्ट के समीप उम्ता धरन ई गाँव की बेटी, हर्षिता चित्रांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाइजीरिया के विद्यालय में सम्मानित हुई और पुरस्कृत भी हुई।
इनके पिताजी, चन्दन कुमार व्यवसायिक प्रबंधक के रूप में नाइजीरिया में कार्यरत हैं। इनकी नेशनल फैसन डिजाइनर ( टेक्टाइल डिजाइनर) है, जो नाइजीरिया के विद्यालय में आर्ट की शिक्षिका है। हर्षिता चित्रकला के अलावे नृत्य ( डांस), स्वीमिंग, स्केटिंग और अध्ययन में भी अब्बल है। इनका ननिहाल पटना जिला के मोकामा में अवस्थित है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की इकाई बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ अनमोल कुमार ने कहा कि हर्षिता चित्रांकन में भारत और बिहार का नाम नाइजीरिया ( विदेश) में भी उज्जवल कर रही है। उन्होंने हर्षिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *