आसनसोल में गरजे पीएम मोदी, लाखों की भीड़ में तृणमूल को धूल चटाने का किया ऐलान

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल पोलो ग्राउंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता से वोट की अपील की। आसनसोल विधानसभा सहित कई क्षेत्रों से उमड़े कार्यकर्ताओं के बीच पीएम का आगमन होते ही भव्य स्वागत हुआ। राज्यसभा सांसद शमीक भट्टाचार्य ने उनका स्वागत भाषण दिया।

मोदी ने मंच से बंगाल के विकास, सीमा सुरक्षा और तृणमूल कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “बंगाल को तृणमूल की लूट से मुक्त कर भाजपा की मजबूत सरकार लाएं, तभी यहां सच्चा विकास होगा।” इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल, डॉ. अजय पोद्दार, डॉ. बिजन मुखर्जी, पार्थो घोष, अजित राय, जितेंद्र तिवारी, चंदन बाउरी सहित अन्य प्रार्थि उपस्थित थे।

पीएम के संबोधन को सुनने उमड़ी लाखों की जनधारा ने आसनसोल को सैलाब से भर दिया। नारों और तालियों की गूंज से माहौल जोशीला हो गया, जो भाजपा की बढ़ती ताकत का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *