वेदांता ईएसएल के मनमानी के खिलाफ 27 को धरना प्रदर्शन
बोकारो – कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने बीते गुरुवार को बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता कर वेदांता ईएसएल पर स्थानीय लोगों, मजदूरों और रैयतों के शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी विभिन्न हथकंडे अपना कर स्थानीय लोगों को लगातार प्रताड़ित कर रही है ।जिसकी शिकायत उपायुक्त से की गई है। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई है ।आगे उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी को आम जनहित और सामाजिक जिम्मेदारियां से कोई सरोकार नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के पोषक क्षेत्र में वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण लागत बढ़ रहा है। जिससे आम जनता ताहिमाम कर रही है । आम जनता के समस्या को देखते हुए एवं कंपनियों के मनमानी से तंग आकर कांग्रेस पार्टी ने आगामी 27 अप्रैल को कंपनी के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन और घेराव आंदोलन करने का निर्णय लिया है । आगे इन्होंने कहा कि वेदांता कंपनी की मनमानी किसी भी कीमत में नहीं चलने देंगे स्थानीय लोगों का शोषण हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।साथ ही इन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत स्थानीय निवासियों को नियोजन देने का प्रावधान सरकार ने की है फिर भी वेदांता कंपनी अपनी मनमानी रवैया अपनाकर स्थानीय निवासियों का जमीन लेने के बावजूद भी स्थाई नियोजन ना देकर ठेका मजदूर में काम करने को मजबूर विवश करता है ।102 रैयत का जमीन वेदांता कंपनी लेने के बावजूद भी इन रैयतों को स्थाई नियोजन ना देकर इनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाकर ठेका मजदूर में काम करने के लिए इनको मजबूर,विवश करता है ।इनका शोषण दोहन करता है जो कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी 27 अप्रैल को अनिश्चितकालीन वेदांता ईएसएल कंपनी के खिलाफ संपूर्ण चक्का जाम करने का फैसला लिया है ।जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के आला नेता सहित जिला,प्रखंड ,पंचायत के कार्यकर्ता नेता शामिल रहेंगे । इन्होंने कहा कि यह चक्का जाम तब तक रहेगा जब तक मजदूरों का शोषण दोहन वेदांता ईएसएल कंपनी बंद नहीं करेगा ।



