देश की जनशक्ति को बढ़ाने वाला कार्यक्रम है पीएम मोदी की मन की बात: बाबूलाल मरांडी

रांची : भारतीय जनता पार्टी के रांची प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यक्रम के सभी जिला संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करने हुए नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम आज देश के जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के जनशक्ति को जागृत करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने झारखण्ड के अनेक प्राकृतिक धरोहरों, गुमनाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, महापुरुषों का नाम इस कार्यक्रम में उल्लेख कर इन्हें राष्ट्रीय पहचान दी है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद ने भी सम्बोधित करते हुए संगठन पर्व के अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन मन की बात कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक श्री कुमार अमित ने और धन्यवाद ज्ञापन राँची महानगर महामंत्री श्री बलराम सिंह ने किया। बैठक में सभी जिला के कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *