केन्द्रीय सरना समिति ने सरहुल महोत्सव की तैयारी को लेकर रांची के उपायुक्त एवं रांची नगर निगम प्रशासक को मांग पत्र सौंपा
रांची : केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा के अगुवाई में सरहुल महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर रांची के उपायुक्त एवं रांची नगर निगम प्रशासक को मांग पत्र सौंपा। केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से केंद्रीय सरना स्थल हातमा रांची,सिरम टोली सरना स्थल, एवं रांची के सभी वार्डो के सभी सरना स्थलों की सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर पूजा स्थल का मरम्मत,रंग रोगन,साफ सफाई एवं बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की आग्रह किया गया है*आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान श्री जगलाल पहान, महासचिव महादेव टोप्पो, उपाध्यक्ष किरण तिर्की, सचिव अमर मुंडा, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुरेंद्रर लिंडा, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।



