रमा खलखो आज करेंगी रांची मेयर के लिए नामांकन,कांग्रेस ने दिया समर्थन
रांची: झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार होंगी. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की डांगरा टोली में हुई बैठक में सर्वसम्मति से रमा खलखो के नाम पर सहमति बनी.बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप,कांके विधायक सुरेश बैठा,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक की उपलब्धि यह रही की मेयर चुनाव लड़ने को इच्छुक एक और युवा कांग्रेस नेता शिवा कच्छप ने बड़ा दिल दिखाते हुए रमा खलखो के नाम पर सहमति प्रदान कर दी है. आज 3 फरवरी को दोपहर बाद रमा खलखो मेयर पद के लिए नामांकन करने वाली है।



