मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव ने सामाजिक कार्यकर्ता पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या की निंदा की
रांची : जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव ने प्रेस बयान जारी कर प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक कार्यकर्ता पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या कि आलोचना/ घोर निंदा करते हुए हत्या करने वाले दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से पूछना चाहता हूं कि जब से आपकी सरकार, गठबंधन की सरकार अभी बनी है और इससे पूर्व सब मिलकर जब से आपकी सरकार बनी है, तब से आदिवासी/ जनजाति महिला एवं बच्चे, का शोषण और बलात्कार हो रहा है अत्यधिक मात्रा में। साथ ही साथ समाज के अगुवागनों को, जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं वैसे सामाजिक भाइयों को चुन चुन के मारा जा रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए आदिवासी महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ही बलात्कार एवं हत्या हो रही है आखिर ऐसा क्यों ?।
झारखंड की आदिवासी/ जनजाति समाज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से जानना चाहती है कि आने वाले 4 वर्षों में और कितने आदिवासी महिलाओं का बलात्कार होगा साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का कितनों की हत्या होगी। प्रेस और प्रिंट मीडिया के माध्यम से सूची जारी करें। आपकी सरकार में विधि व्यवस्था बिल्कुल चौपट, माताएं बहने बिल्कुल ही असुरक्षित महसूस कर रही हैं, आखिरकार इन सबों में कब सुधार होगा जनता को बताएं ?।
सोमा मुंडा की हत्या करने वाले दोषियों को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर चौक चौराहे पर फांसी लटका दी जाए ताकि इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो और आप सही में आदिवासियों का हितैषी है इसका प्रमाण भी मिल जाएगा नहीं तो आप आदिवासियों का अहितेषी हैं।



