जरीडीह थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

बोकारो – सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा जरीडीह थाना अंतर्गत ग्राम तांत्री कुम्हारडीह में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान एक मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जहाँ से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
मौके से संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई ।
इस छापामारी दल में उत्पाद निरीक्षक बिजय कुमार पाल,
उत्पाद अवर निरीक्षक सदर सह तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की,उत्पाद अवर निरीक्षक महेश कुमार आदि शामिल थे । सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि
उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *