पेसा कानून से महात्मा गांधी के कल्पना ग्राम स्वराज को मजबूती मिलेगा :प्रदीप यादव

गणादेश,रांची: झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान पेसा कानून के लिए नियमावली को स्वीकृत कर दी गई है। इस निर्णय के बाद झारखंड सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने झारखंड सरकार को बधाई देते हुए कहा कि 25 वर्षों में पहली बार किसी सरकार ने पेशा कानून को लागू करने के दिशा में एक महत्वपूर्व निर्णय लेने का कार्य किया है। उन्होंने कहा जब मैं 2001 में ग्रामीण विकास मंत्री था उस समय पेशा के मूल रूप को धरातल पर उतारने का प्रयास किया था जिस कारण से यहां  प्रमुख,मुख्या के पद, जिला परिषद अध्यक्ष के पद सभी रिजर्व थे लेकिन 25 वर्षों से पेशा नियमावली लंबित था इसके लिए पूर्व में एनडीए की सरकार दोषी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने आदिवासी समाज के स्वामित्व को मजबूत करने का काम किया इसके साथ साथ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जो सपना था ग्राम स्वराज उसको भी सशक्त करने के दिशा में काम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *