बिहार के भोजपुर में यूपी बीजेपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के हैलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
पटना।बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को यूपी बीजेपी के बाहुबली पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई।जी हां!जहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जान बचाने को लेकर हेलिकॉप्टर के पालॉट द्वारा गांव के धान के खेत में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराया गया।गौरतलब हो कि गुरुवार को भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश विधानसभा क्षेत्र के छोटकी सासाराम में यूपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा एनडीए गठबन्धन के राधाचरण साह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया गया।जहां संदेश विधानसभा क्षेत्र से लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी।दिलचस्प बात तो यह है कि जैसे ही उन्होंने जनसभा को संबोधित कर दिनारा के लिए निकले।वहीं अचानक खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर रास्ते से भटक गया।तूफान के कारण आपात स्थिति में चालक द्वारा हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग कराने की सफल कोशिश की गई।जहां भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित तिरोजपुर गांव के बधार में धान के खेत के बीचोबीच हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई।हालांकि पायलॉट के सूझबूझ व समझदारी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जान बाल बाल बची।बहरहाल जहां गांव के बधार में धान के बीच हेलिकॉप्टर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी।चारों तरफ से ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर को देखने के लिए दौड़ लगाने लगे। हालांकि भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल वहां पहुंच उन्हें सुरक्षा कवच में ले लिया गया।वहीं यूपी बीजेपी नेता को वहां से रोहतास जिले के दिनारा में सड़क मार्ग से उन्हें एनडीए प्रत्याशी के कार्यक्रम में पहुंचाया गया।



