लापता मुखिया सपना कुमारी रांची में मिली
गणादेश,बोकारो : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना 2 अक्टूबर की दोपहर घर से बाहर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उनके पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और अंततः रांची से पुलिस ने मुखिया सपना को खोज निकाला और परिजन को सौंप दिया ।2022 के पंचायत चुनाव में सपना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता पर महज 19 वोटों से जीत दर्ज कर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थीं। शुरुआत में उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही, परंतु अचानक गायब हो जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई थी।त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया था। लोगों में चर्चा हो रही थी कि क्या यह महज़ संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है?फिलहाल पुलिस ने मुखिया सपना को रांची से खोज निकाला।

