रमेश सिंह एकबार फिर से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए

रांची :शहर का बहु चर्चित बहु प्रतिष्ठित सामाजिक धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति रांची एक बार फिर से पदाधिकारियों का मनोनयन और चयन प्रक्रिया के तहत शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के आयोजन के बाद मनोनीत अध्यक्ष रमेश सिंह को सभी पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों का भी स्वागत किया गया।

बैठक के उपरांत संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा उत्सव के दौरान होने वाले पूरे कार्यक्रमों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। इस वर्ष भी चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति सनातन संस्कृति का पूजा पंडाल दर्शन करने आए दर्शनार्थियों को बोध करते हुए जीवन से लेकर मृत्यु चक्र का चित्रण प्रस्तुत करेगा। साथ ही पूजा के दौरान धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन बेहद मनोरम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *