चाईबासा में हथियार के बल पर पांच लाख की लूट,बैंक में जमा करने जा रहे थे पेट्रोल पम्प कर्मी
रांची : चाईबासा में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को हथियार के बाल पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये लूट लिया। यह घटना तब हुई जब वह व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था।जानकारी के अनुसार गांधी मैदान के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पेट्रोल पम्प कर्मी विमलेश कुमार और संजय नंदी पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। पहले से घाट लगकार बैठे अपराधियों ने विमलेश कुमार को हथियार के बट से घायल कर दिया। वहीं दूसरे कर्मी संजय नंदी को हथियार के भय दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वहीं पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं की सूचना मिलते हुए सादर थाना प्रभारी तरुण कुमार पहुंचे और घायल विमलेश कुमार को अस्पताल भेजा। साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा के तरफ की पुलिस थाना को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। घटना बाद पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मियों से पूछताछ किया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना के समय कई लोग थे। लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं किया।



