खूंटी ब्लॉक सभागार में राशन वितरण एवं ईकेवाईसी को लेकर बीडीओ ने की बैठक

खूंटी : जिले के अंचल सभागार में सोमवार को राशन वितरण एवं ईकेवाईसी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बीडीओ ज्योति कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खूंटी के ग्रामीण क्षेत्र में राशन वितरण एवं  ईकेवाईसी बहुत कम होने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने नाराजगी व्यक्त की। इस बैठक में एनएसी एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर मौजूद थे।बीडीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि भंडरा, सिलादोन एवं सुदूरवर्ती पंचायत में हर माह कम वितरण देखा जा रहा है। सितम्बर से जन वितरण प्रणाली दूकानदारों का वितरण शत प्रतिशत नहीं होगा तो वैसे डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही साथ दूकान का भ्रमण किया जा रहा है ऐसी स्थिति में अगर किन्ही का दूकान बंद पाया गया या तो ईकेवाईसी में सुधार नहीं हुआ तो वैसे डीलरों पर इस बार एफआईआर भी की जाएगी।खूंटी बीडीओ ने हर माह के 6 तारीख से 10 तक शत प्रतिशत राशन वितरण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *