पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में 20एजेंडों पर चर्चा
रांची :पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से विकास को लेकर रांची के रेडिशन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने किया। वहीं बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। बैठक में 22 एजेंडे पर चर्चा होना है। बैठक के प्रारंभ में केंद्र सरकार के द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया। पूर्वोत्तर राज्य केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास के कार्यों को कैसे तेजी से कर सकते हैं इसपर फोकस किया गया है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित जिले के लिए केंद्र से बेहतर सहयोग की मांग कि जाएगी। बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दस मिनट तक अपने राज्यों के विकास ए संबंधित सम्बोधन करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1.36 करोड़ रुपये की मांग की। झारखंड में केंद्र प्रायोजित योजनों में अंश दान में बढ़ोतरी की मांग रकहंगे। इस तरह राज्य के पास कई मुद्दे हैं जो इस बैठक में केंद्र के समक्ष रखा जाएगा। बैठक के अंतिम में गगृह मंत्री का दस मीनट का सम्बोधन होगा।
बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। झारखंड की ओर से सीएम हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा बैठक में शामिल हैं। वहीं, ओडिशा के सीएम मोहन मांझी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में शामिल हैं। वहीं, रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।
सभी चारों राज्यों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के 199 प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।



