पुत्री ने पिता पर पांच वर्षों तक दुष्कर्म का लगाया आरोप, जनता दरबार पहुंची बच्ची, महिला थाना में मामला दर्ज

भागलपुर। अगर पुत्री द्वारा पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जाता है तो रिश्तों के बिगड़ते स्वरुप की चर्चा भर सुनने से रूह कांप उठती है। समाज, घर-परिवार की ऐसी कुरीतियों से गांव शर्मशार हो उठता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। पिता द्वारा एक नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत सामने आई है। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर पांच वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि उसके पिता पांचवीं कक्षा से ही उसके साथ यौन-शोषण कर रहे हैं। जब घटना की सूचना नाना-नानी को दी तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। नाबालिग का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां को घर में बंद कर निर्वस्त्र कर पिटाई करते हैं। इसी वर्ष दस जून को पिता की इस हरकत से भागकर अपने नानी के यहां चली गयी। लड़की का कहना है कि उसके पिता आपराधिक प्रवृति के हैं। बच्ची ने अन्य परिजनों के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन दिया। इसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *