अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस, के अवसर पर विज्ञान भवन, में कार्यक्रम का आयोजन
पटना/ दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन सभागार में शुक्रवार को समारोहआयोजित हुआ।उक्त समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित किया। इस अवसर पर, बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) व मगध विश्वविद्यालय के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।जिसके अंतर्गत बोधगया स्थित विश्वविद्यालय परिसर में एनएसआईसी प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र बिहार के MSMEs, उद्योगों, छात्रों एवं युवाओं को कौशल विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा व्यावहारिक और व्यवहार्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में सहायता प्रदान करेगा। उद्योग विभाग, बिहार सरकार की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर शेखर आनंद, भा.प्र.से., निदेशक (तकनीकी) द्वारा हस्ताक्षर किए गए।



