पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है जिसकी आग झारखण्ड में भी सुलग रही है: जयंत झा

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर रहे अत्याचार के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रांची: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रह है। इसी कड़ी में शनिवार को रांची में अखिल भारत हिन्दू महासभा, झारखण्ड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा के नेतृत्व में राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार की घटना हो रही है। वहां से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं। एक खास वर्ग को खुश करने के लिए टीएमसी की सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करवा रही है। इसी अत्याचार के खिलाफ आज हमलोग यहां पर सीएम ममता दीदी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी दिया गया है। महामहिम से गुहार लगाई गई है कि बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। जिसकी आग झारखण्ड में भी सुलग रही है, इसलिए सर्व प्रथम पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है। आज के कार्यक्रम में हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा, जिला अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, भूटा सिंह, विनय सिंह, रिंकू सिंह, पिंकू झा, वैध मनोज झा, पवन सोनी, अनूप गुप्ता, जसवंत बरनवाल, श्याम चौबे, आदि ने पूरे जोश ख़रोश के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *