दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना: रुझानों में बीजेपी सत्ता की ओर आप पीछे,कांग्रेस फिसड्डी

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का आज मतगणना चल रहा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिलते दिख रही है। आप भी पीछे पीछे चल रही है। वहीं कांग्रेस का बुरा हाल है।
आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी को 40,आप को 30पर है। कांग्रेस का कोई अता पता नहीं है। दिल्ली विधानसभा में कुल 70सीट है। रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। मतगणना के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। दोनों की कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर नाच रहे हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी वोटों की गिनती में पीछे चल रही है। वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी पीछे चल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस खेमे में निराशा झलक रही है।
झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुलनाथ शहदेव ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को खारिज कर चुकी है। पीएम मोदी पर विश्वास कर भारी संख्या में भाजपा को वोट देने का काम किया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह शुरुआती रुझान है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल पर विश्वास किया है और सरकार केजरीवाल की ही बनेगी। कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उनकी समस्याओं को उठाने में हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों की तैयारी में कुछ कमी रही होगी जिससे कांग्रेस पार्टी को सफलता नहीं मिल रही है। हमलोग पांच साल और मेहनत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *