भोजपुर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में संघ का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

अनूप कुमार सिंह।
भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले के आरा मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रांत सह कार्यवाह विनय पद्माकर का बौद्धिक प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अनेकों संघर्ष को झेलते हुए आज संघ 99 वर्ष अपना पूर्ण कर रहा है। संघ के 6 उत्सव में विजयदशमी उत्सव एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इसमें माता शक्ति के पूजन होता है।जिससे हमारे समृद्ध समाज को शस्त्र और शास्त्र के प्रति जागृत होने को सीख मिलती है। इस कार्यक्रम में संघ के अनेकों सैकड़ों स्वयंसेवक शहर के अनेकों मार्ग से होते हुए स्टेशन कतीरा विश्वविद्यालय तक पथ संचालन का कार्यक्रम किया। वही विजयदशमी उत्सव के शुभ अवसर पर उदवंतनगर में शस्त्र पूजन व भारत माता आरती का कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर कार्यवाहक दीपक कुमार, जिला छात्रा प्रमुख उत्तम सिंह, नगर प्रचार प्रमुख ,सुरेश सिंह,मिथलेश जानकी , ई.विक्की सिंह अनुराग पांडे बिजेंदर जी बिजेंद्र सिंह, अमरजीत मिश्रा,रितिक कुमार समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *