साप्ताहिक जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं…

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से सभी की शिकायतों को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।*
ज्ञात हो की शुक्रवार के जनता दरबार में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जो मुख्य रूप से अबुआ आवास, नियोजन, जमीन विवाद, मुआवजा आदि से संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *