थरपकना मुहल्ला स्थित शिव मंदिर का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने लिया जायजा

रांची: अखिल भारत हिन्दू महासभा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने रांची के थरपकना मुहल्ले के अति प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्व के द्वारा मांस का टुकड़ा फेंके जाने की निंदा की है। साथ ही दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से किया है। उन्होंने घटना की सूचना मिलते हुई घटना स्थल की जांच की और स्थानीय लोगों से बात भी किया। उन्होंने कहा कि यह किसी शरारती तत्वों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। लेकिन रांची की जनता बहुत ही संवेदनशील है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देती है। उन्होंने रांची प्रशासन से 24 घंटे के अंदर दोषियों को पकड़ने एवम कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही आगे दुर्गा पूजा के समय रांची प्रशासन से कड़ी निगरानी रखने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *