संत ज़ेवियर कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का प्रिंसिपल ने किया उद्घाटन

रांची: संत ज़ेवियर कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन प्रिंसिपल फादर नाबोर लकड़ा एवं वाईस प्रिंसिपल फादर प्रदीप कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
उद्घाटन के मौके पर कॉलेज के शिक्षक, प्रदर्शनी के आयोजक मेसर्स लोहिया ग्रंथालय एवं लोहिया बुक्स इंटरनेशनल के श्री अशोक लोहिया, दीपक लोहिया, आकर्ष लोहिया, साक्षी लोहिया एवं सभी प्रकाशक तथा कॉलेज के अनेक छात्र उपस्थित थे।
श्रीमती साक्षी लोहिया ने उद्घाटन के उपरांत आमंत्रित लोगों का स्वागत किया। प्रिंसिपल फादर नाबोर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को प्रिंट पुस्तकें जरूर ख़रीदनी एवं पढ़नी चाहिए। आज के बदलते समय डिजिटल युग मे भी प्रिंट पुस्तको का कोई बराबरी नही है। उन्होंने एक सूक्ति भी कही की भले एक पुराना कोट ही पहने लेकिन पुस्तक एक नयी ही ले। फादर नाबोर खुद भी एक पुस्तक प्रेमी है और उन्होंने कहा कि मेरा अपना पुस्तको का एक बड़ा कलेक्शन है जो कि एक ट्रक से भी ज्यादा होगा।
वाईस प्रिंसिपल फादर प्रदीम ने भी पुस्तको के महत्व पर बोला।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन साक्षी लोहिया ने किया।
वो सभी स्टाल पर गए एवं स्टाल धारकों से मिले एवं उनके द्वारा प्रदर्शित किताबो को देखा। ज्यादातर पुस्तके छात्रों के कोर्स पर आधारित एवं NEP आधारित है।
हिमालया पब्लिशिंग मुम्बई, एस. चाँद नई दिल्ली, रावत पब्लिकेशन जयपुर, नरोसा पब्लिशिंग कोलकाता, ओरिएंट ब्लैकस्वान कोलकाता, यूनिवर्सिटी प्रेस हैदराबाद, टैक्समैन नई दिल्ली, वाणी प्रकाशन नई दिल्ली, विकास पब्लिकेशन नई दिल्ली, कल्याणी पब्लिशर्स नई दिल्ली एवं लोहिया ग्रंथालय के स्टाल प्रदर्शनी के आकर्षण है।
प्रदर्शनी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। प्रदर्शनी फादर सी. डेबरोवर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है।
प्रदर्शनी में आर्ट्स कॉमर्स साइंस, साहित्य एवं अन्य विभिन्न विषय की पुस्तकें हिंदी एवं इंग्लिश में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *