बालूमाथ में मांईयां सम्मान यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत,विधायक कल्पना सोरेन ने किया संबोधित

बालूमाथ,लातेहार: मुख्यमंत्री मांईयां सम्मान यात्रा बालूमाथ पहुंचा। इस यात्रा का नेतृत्व कर रही विधायक कल्पना सोरेन का ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

वहीं कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। मौके पर कल्पना सोरेन संबोधित करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की बेटियों, बहनों और माता को सम्मान देने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काम किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास के लिए जो कार्य किया है वह अपने आप में मिसाल है। परंतु कुछ बहुरूपिए इस समय झारखंड का दौरा कर आप लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में जो लोग बाधक हैं, उन लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया था।अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। आप लोग सतर्क रहे। गरीब-पिछड़ा व आदिवासियों को मिलकर वोट करने की जरूरत है। इस अवसर पर जेएमएम जिला अध्यक्ष मोती लाल नाथ शाहदेव, पंकज तिवारी, अरुण दुबे, प्रदीप गंझु, एमडी इमरान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमीर हयात, प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, रामवृक्ष उरांव, राजेंद्र गंझू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *