भाजपा के परिवर्तन यात्रा की आंधी में क्या झामुमो अपना किला बचा पाएगा……

गणादेश ब्यूरो
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घंटी जल्द ही बजने वाली है। चुनाव आयोग ने भी इसके लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां के अधिकारियों से लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यहां की स्थिति से वाकिफ हो चुके हैं। अब सभी की नजरे दिल्ली चुनाव आयोग पर टिकी हुई है। वैसे अगले हफ्ते यहां पर चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से एक कदम आगे चल रही है। भाजपा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बैठक कर अपनी सारी कवायद पूरी कर ली है। यानी की जमीनी स्तर पर पार्टी ने अपना फिल्ड मजबूत कर लिया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का लगातार झारखंड में दौरा हो रहा है। भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य में सत्ता परिवर्तन का माहौल बना दिया है। बीजेपी के इस आंधी को रोकने के लिए झामुमो का मजबूत सिपाही सीएम हेमंत सोरेन डट कर मुकाबला कर रहे हैं। यही नहीं उनके साथ इस लड़ाई में उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी पूरी ताकत के साथ खड़ी है। लेकिन बीजेपी के परिवर्तन यात्रा की आंधी में यहां पर झामुमो थोड़ा कमजोर पड़ रहा है। कांग्रेस और राजद का अबतक कोई खास एक्टिविटी नहीं होने के कारण बीजेपी फिलहाल भारी है। झामुमो को अपना किला बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। वहीं
सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा अपनी पूरी फौज झारखंड में उतार दिया है। पूरे प्रदेश के अलग अलग जिले में भाजपा के शीर्ष नेता कैंप कर रहे हैं। यानी की झारखंड की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पूरी तरह से जद्दोजहद कर रही है।
हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री मांईयां सम्मान योजना का भी काट भाजपा ने निकाल लिया है। भाजपा गो गो दीदी योजना लागू करने जा रही है। इसमें सम्मान राशि भी अधिक मिलेगा। यही नहीं पहली कैबिनेट में करीब पौने तीन लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की घोषणा मामाजी उर्फ शिवराज सिंह चौहान ने परिवर्तन यात्रा में कर दिया है। यानी की झारखंड की जनता को आने वाले दिनों में कई तरह की चुनावी रेवड़ियां खाने को मिलने वाली है। केंद्र सरकार की पूरी कैबिनेट झारखंड की धरती पर विचरण कर रही है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी लगातार दौरा हो रहा है। अगले दो अक्टूबर को उनका झारखंड दौरा होने वाला है। परिवर्तन का सुनामी लाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *