केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेज़ बारिश में भीगते हुए दिलाया परिवर्तन का संकल्प

बोकारो: केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड के बोकारो में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेज़ बारिश शुरू हो गई। शिवराज ने बारिश में भीगते हुए, जनता को प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि, आईए इन बरसते बादलों में परिवर्तन का संकल्प लीजिए, प्रण कीजिए कि, इस जेएमएम की बेईमान सरकार को उखाड़ कर ही चैन की सांस लेंगे। इंद्र देव भी आज आपसे परिवर्तन के लिए आह्वान कर रहे हैं। आंधी, पानी और तूफान हमारे उत्साह को कम नहीं कर सकता। भारत माता की जय की गूंज के साथ इस सरकार को बदलने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *