उत्पाद सिपाही की दौड़ में युवक ने दम तोड़ा

रांची:उत्पाद सिपाही की दौड़ ने शुक्रवार को फिर एक युवक की जान ली है। इस बार गिरिडीह में युवक ने दम तोड़ा है। युवक राजधनवार का निवासी 28 वर्षीय विरंची राय (पिता-दर्शन राय) था। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई चंदन राय ने बताया कि विरंची राय उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ। दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया था। इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *