नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर लोअपा नेताओं ने नमन किया

कांके : दानवीर भामाशाह नगर रिंग रोड सुकुरहुटू लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला कार्यालय परिसर पर कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू की अध्यक्षता में आजाद हिंद फौज के संस्थापक गरम दल के नेता डॉ.नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि कर 79 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में आजाद हिंद फौज के संस्थापक और गरम दल के नेता डॉ. सुभाष चंद्र बोस के द्वारा देश की आजादी हेतु सर्वस्व बलिदान के लिए युवाओं को ललकारते हुए दिया गया नारा तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा को सामाजिक न्याय का संकल्प के साथ याद किया गया। मौके पर उपस्थित रांची जिला उपाध्यक्ष मुकुल नायक ने उनके रहस्यमई शहादत को याद करते हुए नेताजी के सपनों का भारत के नवनिर्माण हेतु लोकहित अधिकार पार्टी के नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक जनआंदोलन स्वरूप संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला महासचिव देवपूजन ठाकुर, कर समिति सदस्य जुल्फान अंसारी, अब्दुल कलाम अंसारी, मुकेश महतो, अंजू लिंडा, लकी देवी, कविता देवी, सोनी देवी, कमलनाथ महतो, अजय महतो, आर्यन कुमार, प्रवीण महतो, अनिल मुंडा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *