जिस संविधान को हमलोग पूजते हैं, भाजपा उसकी हत्या करना चाहती है: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 25 जून संविधान हत्या दिवस के रूप में मानने की घोषणा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी पर हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश का धर्मग्रंथ संविधान है और भारत सरकार अब इस संविधान की हत्या दिवस मनाएगी। यह बीजेपी की बौखलाहट दिख रही है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा सिर्फ नारा रहा और जनता ने उन्हें 370 से240 पर ला दिया। इसी बौखलाहट से यह सब बीजेपी कर रही है। संविधान को बीजेपी पहले बदलना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल लगाया गया था।तब 2 वर्षों के लिए लोगों के संवैधानिक अधिकार को सस्पेंड कर दिया गया था।वह फैसला संवैधानिक रूप से लिया गया था।
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव ने इस बात को जरूर कहा कि वह कालखंड देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय था। झामुमो ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। इससे पूर्व 1962 में हुआ था। 25 जून 1975 को संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल लगाया गया था। तब 2 वर्षों के लिए लोगों के संवैधानिक अधिकार को सस्पेंड कर दिया गया था। वह फैसला संवैधानिक रूप से लिया गया था।
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव ने इस बात को जरूर कहा कि वह कालखंड देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय था।झामुमो का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था।इससे पूर्व 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान भी आपातकाल लगाया गया था. भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 365 का उपयोग करते हुए कई बार राष्ट्रपति शासन भी लगाया है. वह भी एक तरह का आपातकाल ही है.न के साथ युद्ध के दौरान और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान भी आपातकाल लगाया गया था. भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 365 का उपयोग करते हुए कई बार राष्ट्रपति शासन भी लगाया है। वह भी एक तरह का आपातकाल ही है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनी थी उसके बाद संविधान की गई,यह भी संविधान की हत्या हुई। बीजेपी ने जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने का कई बार प्रयास किया,यह भी संविधान की हत्या है।
बीजेपी की मंशा को पूरे देश की जनता जान चुकी है और अब इनका चेप्टर द एंड होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *