शादी-बारात में डबल मर्डर,जीजा और साले को गोलियों से किया छलनी

पटना।बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक तरफ जहां जनता त्राहिमाम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में हत्या लूट डकैती और चैन स्नेचिंग की घटनाएं बदस्तूर जारी है।
ताजा मामला दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र की है। जहां एक बारात में आए जीजा और साले की अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई जिले के मल्यपुर गांव से टुन्नू सिंह के बेटे अमित की बारात खगौल थाना क्षेत्र के रुद्र मैरिज हॉल में आया था।लड़की पक्ष बक्सर जिला के रहने वाले बताए जाते हैं। मृतक की पहचान गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र के रूप में हुई की गई है। बताया जाता है कि गोल्डन दूल्हा अमित कुमार का जीजा है। और सर्वेंद्र उसका साला। पुलिस के अनुसार गोल्डन अपराधी प्रवृत्ति का था। और हथियार तस्करी का धंधा करता था। 4 माह पूर्व उड़ीसा पुलिस उसे पड़कर ले गई थी। जहां से वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था ।पटना भोजपुर और मुंगेर के इलाके में हथियार तस्करी और अवैध हथियार रखने का मुकदमा उस पर दर्ज है। पुलिस के अनुसार विवाद का कारण वरमाला के समय नाच को लेकर विवाद बताया जाता है।बताते हैं कि वरमाला के समय जब कुछ अनजान लोग डांस करने लगे। तो दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष दोनों भौचक्क रह गए। गोल्डन सिंह ने इसे लेकर उन दोनों को नाचने से मना किया। जिससे विवाद बढ़ गया ।और बाद में नाचने वाले युवकों में विक्की नामक एक लड़के को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ मैरिज हॉल पहुंचकर फायरिंग करने लगे ।अंधाधुंध फायरिंग कर गोल्डन और सर्वेंद्र को गोली मार दी। दोनों को छह गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोके भी बरामद किए ।इस हत्याकांड में ऋषभ नामक युवक का भी नाम आया है ।ऋषभ के बारे में बताते हैं कि वह जमुई के मलयपुर गांव का रहने वालाजबकि विक्की पटना का रहने वाला बताया जाता है।
राजधानी पटना इन दोनों खासकर अपराधियों और लुटेरों का चारागाह बन गया है ।पटना के एस एस पी सह डी आई जी राजीव मिश्रा थानेदारों को लगातार नसीहत देते हैं। उन पर लगाम कसने के हथकंडे अपनाए जाते हैं ।बावजूद इसके शहर में चेन स्नेचिंग की घटना नहीं रुक रही है ।शनिवार को दोपहर भूतनाथ रोड में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक महिला के गले का चेन छीन लिया।
राजधानी पटना का अति विशिष्ट क्षेत्र माना जाने वाला सचिवालय और विधानसभा के पास स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के पास दिनदहाड़े पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता उपेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी उषा सिंह के गले से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चैन स्नैच कर लिया। पुलिस के 112 मोबाइल को कॉल कर बुलाया गया फिर भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *