कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी

धनबाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा केलिए जूझता है ,संघर्ष कार्य है।जनता से संवाद करता है,रोज रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है।
कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है।इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।
श्री मरांडी ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट,निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना।
उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5लाख नौकरी देने ,बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगाई गई। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गए। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।
कहा कि ठगबंधन सरकार अपनी योजनाओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया। आयुष्मान योजना, नल जल योजना की स्थिति दयनीय है। लोग पीने के पानी केलित तरस रहे।
उन्होंने कहा कि 24वर्ष के युवा झारखंड में 10वर्षों से ज्यादा इसी ठगबंधन का शासन रहा है।लेकिन इस दौरान केवल घपले,घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए।
कहा कि राज्य में जो भी विकास दिखता है वह भाजपा और एन डी ए सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है।जनता निजात चाहती है।जिसका स्पष्ट संकेत लोकसभा चुनाव में दिया है। राज्य के 52विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए की बढ़त हुई है। एन डी ए ने 9लोकसभा सीट जीता है। एन डी ए को जनता ने 81लाख वोट दिया जबकि इंडी एलायंस 60लाख वोटों के साथ 5सीट ही जीत सका।
उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन ,विकास को सुनिश्चित कराने केलिए ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *