बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मारी, हालत गंभीर

रांची: धुर्वा में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी। यह घटना रविवार की देर शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है।जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी। आनन फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई है. वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली मारी गई है।
घटना के बाद पारस अस्पताल में लोगों का भीड़ उमड़ने लगा। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।
वहीं वार्ड 26 के निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने इसकी निंदा की है। साथ ही रांची शहर के लिए एक दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है। हम लोगों ने पूर्व से ही यहां के प्रशासन को कहा था कि स्थानीय प्रतिनिधि कभी भी सुरक्षित नहीं है, इसको ध्यान दिया जाए। लेकिन प्रशासन ने हम लोगों की बातों को अनसुनी करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *