डीडीसी एवं पीडी आईटीडीए ने किया मेला का उद्घाटन

खूंटी: जिले के आकांक्षी प्रखंड कर्रा में सम्पूर्णता अभियान के तहत मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम एवं परियोजना निदेशक, आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर सम्पूर्णता अभियान के तहत इंडिकेटरर्स को संतृप्त करने संबंधित शपथ दिलाई गई।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री के द्वारा पूरे देश में 28 राज्यों के 112 जिले के 500 प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया है जिसमें खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड शामिल है। सम्पूर्णता अभियान 4 जूलाई से 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कर्रा देश के टाॅप टेन में शामिल है। आकांक्षी प्रखंड के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरर्स के लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में उत्तरोतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंडिकेटरर्स के लक्ष्य को संतृप्त करने हेतु और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
सम्पूर्णता अभियान के तहत आयोजित मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों को संचालित योजनाओं से लाभ प्राप्त करने की अपील की गई। विकास की गति को बढ़ाते हुए आकांक्षी प्रखंड को प्रेरणादायक प्रखंड के रुप में बनाना है, थीम के तहत छात्रों की रचनात्मक गतिविधियों को दिखाया गया। शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही व्यापक सेवाओं को स्टाॅल में प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया। मेले का मुख्य आकर्षण कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं का शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक रहा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में मधुमेह, उच्च रक्त चाप की स्क्रीनिंग की गई। साथ में सिकल सेल एनिमिया की जागरूकता के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पिरामल फाउन्डेशन के कार्यक्रम के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात् प्रखंड कार्यालय से नीति आयोग के सूचकांकों एवं विकास के लिए रैली का आयोजन किया गया। मौके पर सम्पूर्णता अभियान के तहत इंडिकेटरर्स को संतृप्त करने संबंधित शपथ दिलाई गई।
मेला में सम्पर्क फाउन्डेशन द्वारा तीन विद्यालयों को स्मार्ट टी वी दिया गया। कृषि विभाग के द्वारा टाना भगतों के बीच बीज एवं कीटनाशक दवा छिड़काव कीट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नीति आयोग के संजय कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मनरेगा के बी पी एम, विभिन्न पंचायत के मुखिया, आकांक्षी प्रखंड के फेलो अदिती राज, पिरामल फाउंडेशन की टीम, जेएसएलपीएस, टाटा ट्रस्ट सिन्नी एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *