केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बीजेपी कार्यलय में हुआ भव्य स्वागत

रांची: केंद्र की मोदी कैबिनेट 3.0 में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को चार दिनों के दौरे पर झारखंड पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से दोनों मंत्री का काफिला बिरसा चौक पहुंचा, जहां पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद दोनों मंत्री प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे।
बीजेपी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला के साथ स्वागत किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140करोड़ देश वासी हमारा परिवार है।
उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया।भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आई।
उन्होंने कहा कि जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए।
कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार विकास विरोधी सरकार है जिसने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की किसानों महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से ज्यादा विकास कार्य मोदी सरकार 3.0 के 5 वर्षों में धरातल पर उतरेगा।
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे जनता की सेवा और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।
कहा कि झारखंड की सरकार राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटकाने , भटकाने में लगी रहती है।
झारखंड में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता में है।
कहा कि झारखंड की चुनौतियां गंभीर है जिसे जन सहभागिता के बल पर केंद्र सरकार निपटेगी।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिला शक्ति ने मोदी सरकार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने राज्य की जनता का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंडी एलायंस के द्वारा लगातार दुष्प्रचार और भ्रम फैलाए जाने के बावजूद जनता ने एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया। सर्वाधिक 9 सीट एनडीए को दिया।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल
मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य की जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से परेशान है। पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं केलिए राज्य में हाहाकार मचा है। दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा नल जल योजना केलिए भेजे गए करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि जनता राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार की उपलब्धियां अपार है। हमे जनता की सेवा में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राज्य की जनता को झामुमो कांग्रेस और राजद के कुशासन,लूट भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनानी है। जो काम करने में विश्वास करती है।लूटने और कमाने में नही।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सीमा पासवान विधायक नवीन जायसवाल,समरी लाल ,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडे,शिवपूजन पाठक,पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी,काजल प्रधान,गंगोत्री कुजूर,सत्यनारायण सिंह,सुनील साहू,अरुण झा,मुनचुन राय,रमेश सिंह, शोभा यादव,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, के के गुप्ता,बलराम सिंह ,राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा ,नीरज सिंह ,ललिता ओझा, राहुल चौधरी ,संदीप वर्मा,संजय जायसवाल ,अनिता वर्मा ,राम लगन राम ,मदन सिंह ,गोपाल सोनी उमेश यादव, विकास रवि, दीपक शाह, सुभाष अग्रवाल, रामजी प्रसाद, पप्पू वर्मा,बसंत मित्तल,मनोज दुबे,लक्ष्मी कुमारी,कमाल खान ,मनोज दुबे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह ,मंजू लता दुबे, सीमा सिंह, सरिता पांडे, मंत्री रेनू तिर्की, नीलम चौधरी, सह प्रभारी सोनी हेंब्रम, सुचिता सिंह ,कुमकुम देवी, लवली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामा सिंह, कार्यालय सह प्रभारी रेखा महतो, पुनीता राय ,कुमुद झा,रागिनी सिन्हा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *