खूंटी लोकसभा क्षेत्र से विजय होंगे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा
चक्रधरपुर।पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से बुधवार के दिन खूंटी उनके निवास स्थान पर मिले एवं लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।उन्होंने कहा कि इस बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।उन्होंने कहा इस बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का सफाया हो जाएगा। विकास के मुद्दे पर कालीचरण मुंडा ने जनता से वोट मांगा था।जहां ग्रामीणों ने उन्हें भरपूर वोट देकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कालीचरण मुंडा एक अच्छे व्यक्ति हैं। मृदु भाषी होने के कारण ग्रामीणों में उनकी खास पकड़ है।जिसका लाभ उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मिला है। उन्होंने कहा आने वाला समय इंडिया गठबंधन का ही होगा।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)