16 फरवरी शुक्रवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष राशि :आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में नए मोहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको बॉस से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आसानी से पूरा हो जाएगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। स्नान के बाद माता की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी।
वृषभ राशि :* आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी, आप काफी राहत महसूस करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से ऑफर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। शाम के समय माता को लाल फूल चढ़ाएं, मन शांत रहेगा।
मिथुन राशि :* आज बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। इस राशि के कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। नया घर खरीदने के लिए दिन उत्तम है, किसी दोस्त की सलाह जरूर लें। भगवती को श्रृंगार चढ़ाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।
कर्क राशि :* आज धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, वहां लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। खिलाड़ियों के लिेए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल हो सकती है। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। उन्हें घर का हेल्दी खाना ही खिलाएं। मैथ्स के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि :* आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी सामाजिक संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। वर्किंग लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। लवमेट के साथ शॉपिंग जाने का प्लान बना सकते हैं। काली उड़द का दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्‍या राशि :* आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में फायद होने वाला है कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखें साथ ही घर के बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।
तुला राशि :* आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। ससुराल से कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जंक फूड एवॉएड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लक्ष्मी मां के मन्दिर में फूल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :* आज आपको किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी भी तरह की बहसबाजी में ना पड़ें| अगर आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। घरेलू खरीदारी के लिए जाएंगे, आपको थोड़ी थकावट हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, आप रिलेक्सड फील करेंगे। छोटी कन्या के पैर छूएं, परेशानियां खत्म होंगी।
धनु राशि :* आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किसी काम को करने की लिए उच्चाधिकारी से मदद मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मकर राशि :* आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से बिजनेस में काफी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, साथ में लॉंग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े हॉस्पिटल से जॉब ऑफर आ सकता है। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें, काम में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि :* आज का दिन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में हर किसी पर भरोसा करने से बचें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। आज यात्रा करते समय अपने मोबाइल का खास ध्यान रखे। आज सोफ्टवेयर इंजीनियर वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा, शाम को घर पर ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। ‘ऊँ’ का उच्चारण करें, मन शांत रहेगा।
मीन राशि :* आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में जल्दी ही आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे, साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। मां दुर्गा को नमस्कार करें, जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 16 फरवरी 2024
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास -माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – सप्तमी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – भरणी सुबह 08:47 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤️ योग – ब्रह्म शाम 03:18 तक तत्पश्चात इन्द्र
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:27 से दोपहर 12:53 तक
🌞 सूर्योदय-06:10
🌤️ सूर्यास्त- 05:35
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व – रथ-आरोग्य-विधान-चन्दभागा सप्तमी,भीष्माष्टमी(भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस)
💥 विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

👉🏻 16 फरवरी को अभीष्ट सिद्धि योग | इस दिन सूर्यदेव को इनके लिए अर्घ्य दे गुणवान पुत्र की होगी प्राप्ति⤵️

🌷 अभीष्ट सिद्धि हेतु 🌷
🙏🏻 भीष्माष्टमी (16 फरवरी) के दिन निम्न मंत्र से भीष्मजी को तिल, गंध, पुष्प, गंगाजल व कुश मिश्रित अर्घ्य देने से अभीष्ट सिद्ध होता है :
🌷 वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च |
अर्घ्यं ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे ||

🌷 भीष्म अष्टमी 🌷
🙏🏻 माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भीष्म अष्टमी कहते हैं। इस तिथि पर व्रत करने का विशेष महत्व है। इस बार यह व्रत 16 फ वरी शुक्रवार को है। धर्म शास्त्रों के अनुसार,इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे थे।
🙏🏻 उनकी स्मृति में यह व्रत किया जाता है। इस दिन प्रत्येक हिंदू को भीष्म पितामह के निमित्त कुश,तिल व जल लेकर तर्पण करना चाहिए,चाहे उसके माता-पिता जीवित ही क्यों न हों। इस व्रत के करने से मनुष्य सुंदर और गुणवान संतान प्राप्त करता है-
🌷 माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्।
श्राद्धच ये नरा:कुर्युस्ते स्यु:सन्ततिभागिन:।।
(हेमाद्रि)
🙏🏻 महाभारत के अनुसार जो मनुष्य माघ शुक्ल अष्टमी को भीष्म के निमित्त तर्पण,जलदान आदि करता है,उसके वर्षभर के पाप नष्ट हो जाते हैं-
🌷 शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद् भीष्माय यो जलम्।
संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति।।
🌷 ऐसे करें भीष्म अष्टमी व्रत 🌷
🙏🏻 भीष्म अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर स्नान करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर न जा पाएं तो घर पर ही विधिपूर्वक स्नानकर भीष्म पितामह के निमित्त हाथ में तिल, जल आदि लेकर अपसव्य (जनेऊ को दाएं कंधे पर लेकर) तथा दक्षिणाभिमुख होकर निम्नलिखित मंत्रों से तर्पण करना चाहिए-
🌷 वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृत्यप्रवराय च।
गंगापुत्राय भीष्माय सर्वदा ब्रह्मचारिणे।।
भीष्म: शान्तनवो वीर: सत्यवादी जितेन्द्रिय:।
आभिरभिद्रवाप्नोतु पुत्रपौत्रोचितां क्रियाम्।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *