सुरंग से जंग जीत कर निकले श्रमवीर पहुंचे रांची,एयरपोर्ट पर जोरदार तरीके से हुआ स्वागत

रांची: उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर से जंग जीत कर 17 दिनों के बाद बाहर आए झारखंड के मजदूर शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर ढोल बजाकर और फूल माला पहनाकर सभी 15 मजदूरों व उनके परिजनों का जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड के 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली से रांची आए। 8.30 बजे रात में सभी मज़दूर टर्मिनल से बाहर निकले। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से रांची लाने की व्यवस्था करायी गई । मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को रांची लाया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।

विश्वजीत कुमार, श्राजेद बेदिया, गुनोधर, ,समीर, चमरा उरांव, सुबोध कुमार, सुकराम, रंजीत, महादेव, विजय होरो, अनिल बेदिया, टिंकू सरदार, रविंद्र, भुक्तू मूर्मू व गणपति।

ब्रह्मखाल-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा 12 नवंबर को धंस गया था। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। हादसा 12 नवंबर की सुबह 4 बजे हुआ था। टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर अंदर 60 मीटर तक मिट्टी धंसी। इसमें 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। 15 मजदूर झारखंड के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *