खूंटी के कर्रा में सीएम हेमंत सोरेन ने किसान पाठशाला और मनरेगा पार्क का किया उद्घाटन
खूंटी : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,मंत्री आलमगीर आलम,सत्यानंद भोक्ता ने संयुक्त रूप से कर्रा में किसान पाठशाला और मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया।
इस दौरान सीएम और दोनों मंत्रियों ने मनरेगा पार्क में पौधरोपण भी किया और गौ शाला में गाय को चारा भी खिलाया।
उपयुक्त शाशीरंजन और एसपी अमन कुमार ने सीएम को मनरेगा पार्क और किसान पाठशाला के बारे में जानकारी दी। मनरेगा पार्क का उद्घाटन के बाद सीएम का काफिला सीधे कुशामदी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने पारंपरिक ढंग से बुके और टोपीटी देकर स्वागत किया। उसके बाद सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं सावित्री बाई समृद्धि योजना के तहत झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा को सम्मानित किया। किसान पाठशाला पर आधारित पुस्तक का भी सीएम ने अनावरण किया।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221021_131606.jpg?resize=800%2C450&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)