पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की, पुलिस ने बचाई जान

चान्हो: पारिवारिक विवाद से परेशान रामदगा गांव निवासी विक्रम लोहरा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों और चान्हो पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। थाना प्रभारी टिंकू रजक मौके पर पहुंचे और युवक को ऐसा करने से रोक लिया।
बताया जाता है कि विक्रम का पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *