तपकरा में स्वास्थ्य मेला आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण

खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा तोरपा प्रखंड के तपकरा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में सदर अस्पताल के चिकित्सकों समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया।
स्वास्थ्य मेले में जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ प्रो. डॉ. दीपक चौहान (MBBS, MD), डॉ. नेहा (MBBS, MD), जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार कनौजिया (MBBS, MS), नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण बक्सला (MBBS, DOMS), स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुखसार (MBBS, MS) एवं पूर्व सिविल सर्जन, खूंटी डॉ. एन. मांझी द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इसके अलावा के. एस. गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. संजीव नयन कुमार अंजनी तथा रेमेडीरा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, खूंटी शाखा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक (MBBS, MS-Ortho) ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य मेले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।
इस दौरान माननीय विधायक तोरपा श्री सुदीप गुड़िया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से तपकरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *